Azamgarh news :जीएसटी चोरी के आरोप में वांछित आरोपी राजेश कुमार को मोतिहारी बिहार से दो लाख रूपये,फर्जी दस्तावेज के साथ गिरफ्तार

जीएसटी चोरी के आरोप में वांछित आरोपी राजेश कुमार को मोतिहारी बिहार से दो लाख रूपये,फर्जी दस्तावेज के साथ गिरफ्तार

पूर्व में 03 अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।
आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार गुड्स एवं सर्विस टैक्स (GST) की चोरी करने वाले फर्मों एवं व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 03.09.2025 को श्री अविनाश चन्द्र राय, सहायक आयुक्त (प्रभारी) राज्यकर सचल दल, आजमगढ़ व अपर पुलिस अधीक्षक यातायात श्री विवेक त्रिपाठी द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, जनपद आजमगढ़ के निकट वाहनों की चेकिंग में यह पाया गया कि क्रेता/विक्रेता द्वारा अस्तित्वहीन/बोगस फर्मों के नाम पर कूटरचित इनवॉयस एवं ई-वे बिल जारी कर Old Iron Scrap का अवैध परिवहन किया जा रहा था। विस्तृत जांच में यह भी प्रकाश में आया कि विक्रेता फर्म विद्या ट्रेडर्स, रायपुर (छत्तीसगढ़) तथा क्रेता फर्म अविराज ट्रेडिंग, शिमला (हिमाचल प्रदेश) सहित अन्य व्यक्तियों द्वारा फर्जी जीएसटी पंजीकरण एवं सरकारी प्रपत्रों का दुरुपयोग कर संगठित रूप से कर अपवंचन करते हुए राजस्व को हानि पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा था। उक्त प्रकरण के संबंध में थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़ पर मु0अ0सं0 285/25 धारा 3(5),318(4),111,336(3),338,339,340(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना व0उ0नि0 रमेश कुमार द्वारा की जा रही है।
विवेचना के क्रम में प्रकाश में आए वांछित अभियुक्त राजेश कुमार पुत्र राजहरन राय निवासी वार्ड नं0 2 झिटकहिया थाना आदापुर, जनपद पूर्वी चम्पारण (बिहार), उम्र लगभग 46 वर्ष की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही की गई। इसी क्रम में दिनांक 10.03.2026 को विवेचक व0उ0नि0 रमेश कुमार द्वारा साइबर सेल जनपद आजमगढ़ के मुख्य आरक्षी ओमप्रकाश जायसवाल व आरक्षी राहुल कुमार सिंह के सहयोग से अभियुक्त को माँ अम्बे स्क्रेप मार्ट, अवधेश चौक, मोतीहारी (बिहार) से गिरफ्तार किया गया। मौके पर मौजूद एक अन्य अभियुक्त मधुसूदन जायसवाल पुत्र स्व0 राजेश्वर प्रसाद निवासी अवधेश चौक मोतीहारी, थाना नगर जनपद पूर्वी चम्पारण (बिहार) भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। तलाशी के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से टैक्स इनवॉयस से संबंधित रजिस्टर एवं 02 लाख रूपये नकद धनराशि बरामद हुई। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ महोदय द्वारा इस प्रकरण में अभियुक्त की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली विवेचना टीम, साइबर सेल टीम एवं सहयोगी पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने हेतु ₹25,000/- (पच्चीस हजार रुपये) के पुरस्कार से पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button