Azamgarh news :चोरी, धोखाधड़ी व अन्य आपराधिक मामलों गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 02 आरोपी गिरफ्तार

चोरी, धोखाधड़ी व अन्य आपराधिक मामलों गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 02 आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ पर पंजीकृत विभिन्न अभियोगों में संलिप्त अभियुक्तगण द्वारा संगठित रूप से चोरी, धोखाधड़ी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर अवैध लाभ अर्जित करने का कार्य किया जा रहा था। उक्त आपराधिक कृत्यों के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 61/26 धारा 2ख(1)/3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
मु0अ0सं0 61/26 धारा 2ख(1)/3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिनांक 10.03.2026 को उ0नि0 देवचरण सिंह मय हमराह द्वारा कार्यवाही की गयी। इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त गोलू सिंह उर्फ सिद्धार्थ सिंह पुत्र विकास सिंह निवासी ग्राम ईरनी थाना बरदह जनपद आजमगढ़ को उसके घर से समय लगभग 19:40 बजे गिरफ्तार किया गया। इसके पश्चात मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अन्य वांछित अभियुक्त शान्तनु उर्फ शनि राय पुत्र रविन्द्र राय उर्फ रविन्द्रनाथ राय निवासी ग्राम सोफीपुर थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ को उसके घर से समय लगभग 20:35 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध जनपद आजमगढ़ के विभिन्न थानों में चोरी, धोखाधड़ी व अन्य आपराधिक मामलों में कई अभियोग पंजीकृत हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button