Azamgarh News: साई होटल के सभागार में राज्य विद्युत परिषद के अभियंता संघ क्षेत्रीय शाखा आजमगढ की आकस्मिक बैठक हुई संपन्न

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

साई होटल के सभागार में राज्य विद्युत परिषद के अभियंता संघ क्षेत्रीय शाखा आजमगढ की आकस्मिक बैठक हुई संपन्न

आजमगढ़ जनपद में अभियन्ता संघ क्षेत्रीय शाखा उ० प्र०, द्वारा आज दिनांक 11.03.2026 को राज्य विद्युत परिषद के संघ क्षेत्रीय शाखा आजमगढ़ की आकस्मिक बैठक आजमगढ़ स्थित साईं होटल के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में आजमगढ़ क्षेत्र के तीनों जनपदो आजमगढ़, मऊ व बलिया के समस्त सदस्यों ने प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान वक्ताओं ने विभिन्न विभागीय समस्याओं पर वृहद चर्चा की एवं समस्याओं के निराकरण हेतु उच्चाधिकारियों से पत्राचार करने एवं वार्ता द्वारा हल करने की रणनीति बनी। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान मुख्य अभियन्ता द्वारा संघ के पदाधिकारियों/ सदस्यों के ऊपर अनावश्यक दबाव बनाने/ स्थानान्तरण करने सहित अशोभनीय/अमर्यादित आचरण / व्यवहार करने का कार्य किया जा रहा है जिससे संघ के समस्त सदस्यों में काफी आक्रोश व्याप्त है। बैठक के दौरान वक्ताओं ने इस बात पर चिन्ता व्यक्त किया कि मुख्य अभियन्ता आजमगढ़ द्वारा अपने अधीनस्थ अधीक्षण अभियन्ता/अधिशासी अभियन्ता द्वारा उनके अधीनस्थ उपखण्ड अधिकारी / अवर अभियन्ता का उत्पीड़न करने हेतु मजबूर/ प्रेरित किया जा रहा है जिससे निगम की कार्यशैली दूषित हो रही है। बैठक में उपस्थित समस्त सदस्यों ने एक सुर में उपरोक्त वर्णित समस्याओं के विरोध में आगामी रणनीति का स्वागत किया एवं उसके लिए होने वाले किसी भी आन्दोलन/ ध्यानाकर्षण हेतु अपनी तत्परता व्यक्त की। बैठक में सदस्यों ने कहा कि मुख्य अभियन्ता द्वारा प्रतिदिन वी० सी० (लगभग) का आयोजन किया जाता है जो कि प्राय: बहुत लम्बी (मैराथन वी०सी०) चलती है, ‘बी०सी० का आयोजन भी किसी भी अनिश्चित समय शुरू हो जाता है लेकिन उसके समापन का समय नियत नहीं होता है जो कि काफी निराशाजनक है। सदस्यों ने कहा कि वी० सी० का आयोजन साप्ताहिक हो एवं एक निश्चित अवधि में समापन होना चाहिए।

आज की बैठक की अध्यक्षता इं. उपेन्द्र नाथ चौरसिया एवं संचालन इं. तुषार श्रीवास्तव ने की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button