Azamgarh news :मोबाइल छिनैती करने के दो आरोपी मोबाइल व मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार
मोबाइल छिनैती करने के दो आरोपी मोबाइल व मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
गंभीरपुर थाना अंतर्गत मोहम्मदपुर भिटिया निवासी अब्दुल्ला पुत्र बब्बू द्वारा थाना निजामाबाद पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 10.02.2026 को समय लगभग 06:30 बजे शाम वह अपने घर जा रहा था। इसी दौरान कालिका ढाबा, मोहम्मदपुर रोड के पास स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसका मोबाइल फोन INFINIX HOT 50S 5G (एयरटेल सिम सहित) छीनकर भाग गये। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना निजामाबाद पर मु0अ0सं0 42/2026 धारा 304(2) बीएनएस बनाम दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 परमात्मा यादव को सुपुर्द की गई। दिनांक 11.03.2026 को उ0नि0 परमात्मा यादव मय हमराह पुलिस बल के साथ चौकी फरिहा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मोबाइल छिनैती की घटना में शामिल अभियुक्त मोहम्मदपुर रोड की तरफ से मोटरसाइकिल से आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मोहम्मदपुर रोड पुलिया के पास घेराबंदी कर मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर अभियुक्त मोटरसाइकिल मोड़कर नहर की ओर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस बल द्वारा घेरकर पकड़ लिया गया। पूछताछ में पकड़े गये व्यक्तियों ने अपना नाम 01. नितिन पुत्र हौसिला प्रसाद निवासी ईश्वरपुर थाना गंभीरपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 19 वर्ष 02. शिवम कुमार पुत्र जयप्रकाश निवासी ईश्वरपुर थाना गंभीरपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 18 वर्ष बताया। जमा तलाशी में अभियुक्तों के कब्जे से छिनैती का मोबाइल फोन INFINIX HOT 50S 5G, घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UP50 BJ 9415, अभियुक्तों के 02 मोबाइल फोन,एक पर्स जिसमें आधार कार्ड, एटीएम कार्ड व 350 रुपये बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर दोनों अभियुक्तों को समय 22:45 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।



