Azamgarh news :नाबालिक से दुष्कर्म के आरोप में तीन गिरफ्तार

नाबालिक से दुष्कर्म के आरोप में तीन गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना फूलपुर पर प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर यह अवगत कराया गया कि दिनांक 08.03.2026 को थाना क्षेत्र के एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर युवकों द्वारा एकांत स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया तथा घटना के संबंध में किसी को बताने पर धमकी दी गयी। उक्त सूचना के आधार पर थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0 90/2026 धारा 70(2)/351(3) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट बनाम 01. शिवम पुत्र सुनील 02. नीरज पुत्र सुबाष 03. विशाल पुत्र लल्लू 04. इन्द्रसेन उर्फ सेन कोटेदार पुत्र योगेन्द्र निवासीगण ग्राम खानपुर चितरावल थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष फूलपुर श्री सच्चिदानन्द यादव मय हमराह द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 12.03.2026 को समय लगभग 01:05 बजे पुलिस टीम द्वारा टेऊगा पावर लोहिया मैदान के पास नोना बस्ती जाने वाले मार्ग के मोड़, ग्राम टेऊगा से मुकदमा उपरोक्त में वांछित तीन अभियुक्तों 01. शिवम भारती पुत्र सुनील कुमार निवासी ग्राम खानपुर चितरावल थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 21 वर्ष 02. नीरज कुमार पुत्र सुबाषचन्द्र निवासी ग्राम खानपुर चितरावल थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 20 वर्ष 03. विशाल पुत्र लल्लू निवासी ग्राम खानपुर चितरावल थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 18 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button