Azamgarh news :गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपी गिरफ्तार

गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
अभियुक्त मास्टर साहनी पुत्र अम्बिका साहनी निवासी एकडेरवा वार्ड नं0 11 थाना गोपालगंज जिला गोपालगंज (बिहार) एवं सुरेन्द्र यादव पुत्र रामजीत यादव निवासी छितरौली टड़वा थाना खामपार जनपद देवरिया (उ0प्र0) संगठित गिरोह बनाकर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी सहित अन्य समाज विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहते हैं। उक्त अभियुक्तगण के विरुद्ध पूर्व में मु0अ0सं0 84/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ पंजीकृत है।
थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ द्वारा जिला मजिस्ट्रेट महोदय से अनुमोदित गैंगचार्ट के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 60/26 धारा 2(ख)(3)/3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 पंजीकृत कराया गया। उक्त मुकदमे में निम्नलिखित अभियुक्त नामजद हैं—
1. मास्टर साहनी पुत्र अम्बिका साहनी निवासी – एकडेरवा वार्ड नं0 11 थाना गोपालगंज जिला गोपालगंज (बिहार)
2. सुरेन्द्र यादव पुत्र रामजीत यादव निवासी – छितरौली टड़वा थाना खामपार जिला देवरिया (उ0प्र0)
आज गुरुवार को थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में गश्त व संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग के दौरान सेमरहा अण्डरपास के पास मौजूद थे कि मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित दोनों अभियुक्त कोटिला हाइवे कट पर खड़े कहीं जाने की फिराक में हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा कोटिला हाइवे कट पर पहुंचकर घेराबंदी की गयी। पुलिस को देखकर दोनों व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा हिकमत अमली से दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पूछताछ में पकड़े गये व्यक्तियों ने अपना नाम क्रमशः मास्टर साहनी व सुरेन्द्र यादव बताया। तलाशी के दौरान 01. अभियुक्त मास्टर साहनी के कब्जे से ₹600 नगद व एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन 02. अभियुक्त सुरेन्द्र यादव के कब्जे से ₹400 नगद बरामद हुआ। अभियुक्तों को उनके अपराध से अवगत कराते हुए समय 11:25 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button