Azamgarh News: मानवता की मिसाल बनी आजमगढ़ पुलिस, परीक्षा देने जा रही अभ्यर्थी को समय पर पहुँचाया केन्द्र

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय
मानवता की मिसाल बनी आजमगढ़ पुलिस, परीक्षा देने जा रही अभ्यर्थी को समय पर पहुँचाया केन्द्र
आजमगढ़ जनपद में उप-निरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान आजमगढ़ पुलिस ने मानवता और तत्परता की एक सराहनीय मिसाल पेश की। परीक्षा केन्द्र को लेकर असमंजस में पड़ी एक महिला अभ्यर्थी को पुलिस टीम ने तत्काल सहायता देते हुए समय रहते उसके सही परीक्षा केन्द्र तक पहुंचाया, जिससे वह निर्धारित समय पर परीक्षा में शामिल हो सकी।
जानकारी के अनुसार 15 मार्च 2026 को आयोजित उप-निरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा की द्वितीय पाली में अभ्यर्थी कुमारी रूक्मनी पुत्री केशव लाल का परीक्षा केन्द्र राजकीय इंटर कॉलेज जमुड़ी शाहगढ़ निर्धारित था। लेकिन परीक्षा केन्द्र को लेकर भ्रम के कारण वह गलती से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रैदोपुर पहुंच गई।
वहां मौजूद यूपी-112 के प्रभारी अभय राज मिश्रा ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए तत्काल त्वरित कार्रवाई की। उनके निर्देश पर पीआरवी-5385 थाना कोतवाली की टीम ने महिला अभ्यर्थी को तुरंत वाहन से उसके वास्तविक परीक्षा केन्द्र तक पहुंचाया। पुलिस की तत्परता के कारण अभ्यर्थी समय पर परीक्षा में शामिल हो सकी। इस सहयोग के लिए अभ्यर्थी ने आजमगढ़ पुलिस की जमकर प्रशंसा की।
इस सराहनीय और मानवीय कार्य के लिए 16 मार्च 2026 को डॉ. अनिल कुमार ने पुलिस कार्यालय में यूपी-112 प्रभारी सहित कुल पांच पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मधुवन कुमार सिंह, आस्था जायसवाल तथा किरन पाल सिंह भी उपस्थित रहे।
प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले पुलिस कर्मियों में शामिल हैं—
अभय राज मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक डायल-112
मुख्य आरक्षी राज किशोर सिंह, पीआरवी-5385 थाना कोतवाली
महिला आरक्षी रेनु कुमारी, पीआरवी-5385 थाना कोतवाली
महिला आरक्षी अनिता देवी, पीआरवी-5385 थाना कोतवाली
आरक्षी चालक विनोद यादव, पीआरवी-5385 थाना कोतवाली
इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था ही नहीं संभालती, बल्कि जरूरत के समय आम नागरिकों की मदद कर मानवता की मिसाल भी पेश करती



