Azamgarh news :नाबालिग लड़की से छेड़खानी करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नाबालिग लड़की से छेड़खानी करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना रानी की सराय पर दिनांक 15.03.2026 को प्राप्त तहरीर के आधार पर एक व्यक्ति द्वारा नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाने तथा उसके साथ अशोभनीय हरकत करने एवं धमकी देने के संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया गया। इस संबंध में थाना रानी की सराय पर मु0अ0सं0 63/2026 धारा 65(2), 351(3), 352 बीएनएस व 5एम/6 पॉक्सो एक्ट बनाम चेतू उर्फ चेतनारायण राम पुत्र स्व० बलेश्वर राम निवासी ग्राम चकवारा थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ पंजीकृत किया गया।
दिनांक 16.03.2026 को उ0नि0 ओमप्रकाश यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त चेतू उर्फ चेतनारायण राम पुत्र स्व० बलेश्वर राम, निवासी – ग्राम चकवारा, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़ को उसके घर ग्राम चकवारा से समय करीब 13:15 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button