Azamgarh news :02 वर्ष से लापता किशोरी को पुलिस ने किया बरामद
02 वर्ष से लापता किशोरी को पुलिस ने किया बरामद

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
डॉ0 अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान एवं विवेचना निस्तारण अभियान के क्रम में अपहृता/गुमशुदा की शीघ्र बरामदगी हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में, अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में दिनांक 17.03.2026 को आजमगढ़ पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई।
सन् 2023 में थाना दीदारगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 270/23 धारा 363/366/120B भादवि से संबंधित ग्राम मार्टिनगंज निवासी अपहृता किशोरी को रोडवेज बस स्टेशन, आजमगढ़ से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
दिनांक 23.10.2023 को वादी मुकदमा निवासी मार्टिनगंज, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ द्वारा तहरीर दी गई थी कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री को उसके विद्यालय के अध्यापक ज्ञानचन्द्र यादव द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। इस कार्य में प्रधानाचार्या सुमन एवं उनके पति प्रबंधक त्रिभुवन की संलिप्तता भी बताई गई।
उक्त प्रकरण में थाना दीदारगंज पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही थी, किन्तु पीड़िता की बरामदगी नहीं हो सकी। तत्पश्चात दिनांक 08.04.2025 को विवेचना थाना ए0एच0टी0, जनपद आजमगढ़ को स्थानांतरित की गई।
विवेचना के दौरान संदिग्ध की लोकेशन पूर्व में दिल्ली एवं लखनऊ (रामजानकी नगर) प्राप्त हुई। दिनांक 17.03.2026 को सर्विलांस सेल के माध्यम से संदिग्ध मोबाइल नंबर की लोकेशन रोडवेज बस स्टेशन, आजमगढ़ प्राप्त हुई।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची और पीड़िता को आरोपी ज्ञानचन्द्र यादव के साथ बरामद किया गया। तत्पश्चात नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय है कि आरोपी ज्ञानचन्द्र यादव द्वारा माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद से गिरफ्तारी पर पूर्व में स्थगन आदेश (स्टे) प्राप्त किया गया है।



