Azamgarh news :गलत UPI ट्रांजैक्शन हुआ पैसा साइबर टीम ने कराया वापस

गलत UPI ट्रांजैक्शन हुआ पैसा साइबर टीम ने कराया वापस

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना रौनापार क्षेत्र के निवासी श्री अजय कुमार यादव द्वारा अपने मित्र को ₹25,000/- ऑनलाइन भेजते समय गलती से गलत UPI नंबर दर्ज हो जाने के कारण उक्त धनराशि किसी अन्य व्यक्ति के खाते में चली गई। इस पर उन्होंने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत प्राप्त होने के बाद साइबर टीम आजमगढ़ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक खाते (SBI) में धनराशि को होल्ड करवा दिया। तत्पश्चात विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय से आदेश प्राप्त कर दिनांक 18.03.2026 को ₹25,000/- की पूरी धनराशि सुरक्षित रूप से आवेदक के खाते में वापस करा दी गई।
इस सराहनीय कार्यवाही से न केवल आवेदक को राहत मिली, बल्कि आमजन में साइबर सुरक्षा के प्रति विश्वास भी सुदृढ़ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button