Azamgarh News: राष्ट्रहित में संगठन का विस्तार, नारी शक्ति को मिला नेतृत्व का दायित्व

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

राष्ट्रहित में संगठन का विस्तार, नारी शक्ति को मिला नेतृत्व का दायित्व

आजमगढ़ जनपद में देश, धर्म और संस्कृति की रक्षा के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही राष्ट्रीय सनातन सेना भारत ने संगठन विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। संगठन द्वारा नारी शक्ति को सशक्त करते हुए पूजा सिंह जी को प्रदेश अध्यक्ष (महिला मोर्चा), उत्तर प्रदेश के पद पर नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति उनके समर्पण, निष्ठा और सनातन धर्म के प्रति अटूट सेवा भाव को देखते हुए की गई है। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि पूजा सिंह जी अपने नेतृत्व में महिला मोर्चा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी और समाज में सनातन संस्कृति के मूल्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगी।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि आज के समय में नारी शक्ति का जागरण अत्यंत आवश्यक है, और जब महिलाएं नेतृत्व में आती हैं तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन की गति तेज हो जाती है। पूजा सिंह जी का यह दायित्व न केवल संगठन को मजबूती देगा, बल्कि समाज में धर्म, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति की भावना को भी और प्रबल करेगा।
पूजा सिंह जी ने अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगी तथा “सनातन का संदेश घर-घर तक पहुंचाना ही मेरा लक्ष्य रहेगा।”राष्ट्र, धर्म और संस्कृति की सेवा ही हमारा परम कर्तव्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button