Azamgarh News: नीलामी एवं क्रय समिति के अध्यक्ष द्वारा न्यायालय परिसर में बची हुई दुकानों की होगी नीलामी

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय
आजमगढ़ 20 मार्च 2026/
अध्यक्ष, नीलामी एवं क्रय समिति, अपर जनपद न्यायाधीश न्या0सं0-3, आजमगढ़ अजय श्रीवास्तव ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जनपद न्यायालय, आजमगढ़ की भूमि पर स्थित निम्नलिखित दुकानों चाय-मीठा, फोटो स्टेट, पान, ठेला, सैलून एवं साइकिल स्टैण्ड आदि की नीलामी माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा गठित नीलामी समिति की उपस्थिति एवं निर्देशन में दिनांक 09 मार्च 2026 को कुल 25 दुकान तथा दिनांक 16 मार्च 2026 को कुल 07 दुकानों की नीलामी की गयी जा चुकी है। बची हुई 08 दुकानों की नीलामी दिनांक 23 मार्च 2026 को अपराह्न 01.30 बजे जनपद न्यायालय, आजमगढ़ के नवीन परिसर में स्थित 10 कक्षीय न्यायालय भवन के ष्हाल आफ जस्टिसष् में समिति के सभी सदस्य की उपस्थिति में सम्पन्न किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए जनपद न्यायालय आजमगढ़ की बेबसाइट http://azamgarh.dcourts.gov.in पर देखा जा सकता है। इच्छुक व्यक्ति नियत तिथि, समय व स्थान पर नीलामी में भाग लेने हेतु उपस्थित हो।



