टिनशेड में खड़ी कार में अचानक लगी आग

टिनशेड में खड़ी कार में अचानक लगी आग

 


टिनशेडे में खड़ी कार में अचानक लगी आग

लालगंज (आजमगढ़)। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सैयद मलिकपुर गांव में शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया, जब टिनशेड में खड़ी कार में अचानक आग लग गई। इस घटना में रमेश पुत्र इंद्रदेव यादव की स्विफ्ट डिजायर कार जलकर क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।प्राप्त समाचार के अनुसार घटना शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे की है। परिवार के लोग घर में मौजूद थे, तभी गैरेज से अचानक धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाने का प्रयास किया गया। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद किसी प्रकार आग पर तो काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक कार पुरी तरह जल चुकी थी। घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए और सभी ने नुकसान पर अफसोस का इजहार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button