Azamgarh News: गन्ना लदी ट्रॉली में पीछे से घुसा ट्रेलर, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त,बाल-बाल बचे चालक

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

गन्ना लदी ट्रॉली में पीछे से घुसा ट्रेलर, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त,बाल-बाल बचे चालक

आजमगढ़ जनपद के सिधारी थाना अंतर्गत बैठौली पुल से 200 मीटर पहले शुक्रवार की देर रात एक सड़क हादसे में गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से तेज रफ्तार ट्रेलर जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्राली का पीछे का हिस्सा तथा ट्रेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली गन्ना लेकर सठियांव मिल की ओर जा रही थी। इसी दौरान रात करीब 11:30 बजे कुशीनगर से मध्य प्रदेश की ओर जा रहा खाली ट्रेलर (नंबर BR 28 GB 0663) अनियंत्रित होकर पीछे से ट्रॉली में टकरा गया।
हालांकि हादसा गंभीर था, लेकिन संयोगवश किसी को भी कोई बड़ी चोट नहीं आई, जिससे सभी ने राहत की सांस ली। घटना के बाद सड़क पर दोनों वाहनों के क्षतिग्रस्त होने से यातायात प्रभावित हो गया और राहगीरों को कुछ समय के लिए जाम का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर ट्रेलर मालिक रामेश्वर यादव, निवासी जनपद कुशीनगर मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर मालिक से बातचीत कर आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो जाने के कारण किसी भी पक्ष द्वारा थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते ऐसे हादसे अक्सर होते रहते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button