Azamgarh News: निजामाबाद में सालाना महान गुरु मत समागम दिनांक 27,28 एवं 29 मार्च को मनाया जाएगा।

निजामाबाद में सालाना महान गुरु मत समागम दिनांक 27,28 एवं 29 मार्च को मनाया जाएगा।

प्रेम प्रकाश दुबे की रिपोर्ट

निजामाबाद आजमगढ़ । निजामाबाद के शांति एकता एवं भाईचारे का संदेश देने वाले श्री गुरु नानक देव एवं मानवता कल्याण के लिए देश धर्म की रक्षा के लिए इतिहास में अपनी बेमिसाल कुर्बानी देने वाले साहिब श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की तपस्थली ऐतिहासिक स्थान गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब निजामाबाद में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 27,28 एवं 29मार्च को बड़े श्रद्धा पूर्वक मनाया जाएगा जिसमें अनेक पंथक विद्वान प्रचारक रागी सिंह संगतो के दर्शन करेंगे इसे भव्य बनाने के लिए तैयारियां प्रारंभ हो चुकी है इस वर्ष का कार्यक्रम बहुत ही महत्वपूर्ण ऐतिहासिक होगा कार्यक्रम तीन दिवसीय होगा 27 मार्च को श्री गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ प्रारंभ होगा और 28 मार्च को दोपहर में श्री सुखमणि साहिब जी का पाठ एवं रात्रि में रैंसर भाई जन जागरण कीर्तन भाई जसवीर सिंह सोनू द्वारा प्रस्तुत होगा एवं 29 मार्च को गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति उपरांत कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया है जिसमें विश्व प्रसिद्ध कथा वाचक श्री साहिब जी यानी अंग्रेज सिंह हेड ग्रंथी गुरुद्वारा शीश गंज साहिब दिल्ली से पधार रहे हैं जो गुरु जी के इतिहास पर प्रवचन कर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करेंगे इसके साथ ही रागी जत्था भाई मनिंदर सिंह खालसा अमृतसर वाले एवं रागी जत्था रकम सिंह हजूरी रागी गुरुद्वारा नीचीबाग वाराणसी तथा संत बाबा प्रीतम सिंह जी का ताल आगरा वाले कीर्तन द्वारा संगत को निहाल करेंगे यह कार्यक्रम दुख निवारण गुरु ताल के मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह की देखरेख में हो रहा है इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से संगते आ रही है जिसमें मधुबन ,गाजीपुर, जमनिया, फूलपुर, सुल्तानपुर, रायबरेली, इलाहाबाद ,गोरखपुर, देवरिया ,कमालपुर, अयोध्या, बाराबंकी ,लखनऊ, गोरखपुर, करनैलगंज, बहराइच, देवरिया आदि जगहों की संगते आ रही हैं। इस कार्यक्रम में अन्य जिलों से आने वाले गुरुद्वारा समितियों के पदाधिकारी गण एवं अन्य सम्मानित विभूतियों को गुरु घर का सरोपा देकर सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का समस्त कार्यक्रम सीधा प्रसारण निरभउ निरवैर चैनल से होगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button