Azamgarh News: तैयारिया पूरी कल से गुरुमत समागम जोड़ मेला शुरू ।

प्रेमप्रकाश दुबे की रिपोर्ट।

निजामाबाद आजमगढ़।निजामाबाद के ऐतिहासिक गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब में सालाना गुरुमत समागम जोड़ मेला कल से शुरू हो रहा है।सालाना जोड़ मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई है।गुरुद्वारे की साफ सफाई रंगाई पुताई कर गुरुद्वारे को विद्युत झालरों से सजाया गया है।इसमें कल शुक्रवार से देश के विभिन्न हिस्सों से संगतों का आना शुरू हो जाएगा।गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी बाबा सतनाम सिंह ने बताया कि जहां जहां गुरु के चरण पड़े वहां वहां सालाना जोड़ मेले का आयोजन होता है।इसमें दूर दूर से सिख संगत आकर दर्शन करते है और संतों के प्रवचन सुनकर निहाल होते हैं। 27 मार्च से अखंड साहिब पाठ के साथ गुरुमत समागम की शुरुआत होगी।इसमें संत बाबा प्रीतम सिंह गुरुद्वारा गुरु ताल आगरा स्वय अपने जत्थे के साथ पधार रहे हैं। 28 मार्च को नगर कीर्तन व शस्त्र कला का प्रदर्शन रंजीत अखाड़ा गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब से प्रारंभ होकर पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए गुरुद्वारे पर समाप्त होगी। 29 मार्च को अखंड साहिब पाठ की संपूर्णता पर कीर्तन दरबार कथा प्रवचन के लिए दीवान हाल सजेगा। जहां पूरे प्रदेश ही नहीं बल्कि पंजाब,उत्तरांचल व अन्य जगहों से आई संगते संतो के प्रवचन सुनकर निहाल होगी,उसी दिन देश के विभिन्न भागों से आए सिख समुदाय के लोग लंगर में भाग लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button