Azamgarh News: ककरही दुलार गांव में मनबढों द्वारा जमीनी विवाद को लेकर रिहायशी मंडई में आग लगाने का मामला आया सामने, पुलिस जांच में जुटी

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

ककरही दुलार गांव में मनबढों द्वारा जमीनी विवाद को लेकर रिहायशी मंडई में आग लगाने का मामला आया सामने, पुलिस जांच में जुटी

आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ककरही दुलार गांव में मनबढों द्वारा एक रिहायसी मंडई में आग लगाने का मामला सामने आया है । जिसका एक वीडियो गुरुवार दोपहर करीब 2:00 बजे से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते देखा गया है, वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मंडई धू-धू कर जल रही है और बड़ी संख्या में ग्रामीण उसे बुझाने में जुटे हैं । वही मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है । बताया जा रहा है कि ककरही दुलार गांव निवासी ओमचरन राजभर पुत्र स्वर्गीय बेचन राजभर द्वारा गुरुवार को बिलरियागंज थाने में तहरीर दी गई है। तहरीर के माध्यम से बताया गया कि आबादी की जमीन है जिसमें हमारी मंडई रखी हुई है इस भूमि को लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन है । गांव के निवासी विपक्षीगण जमीन हड़पने की उसे बार-बार धमकी देते हैं, बुधवार की रात करीब 10:00 बजे सुरेंद्र, राजेंद्र, वीरेंद्र, जितेंद्र, हरिलाल, प्रदीप, राहुल, दूधनाथ व अन्य ने उसकी रिहायशी मंडई में आग लगा दी । जिससे मंडई में रखा गृहस्थी का ढेर सारा सामान जलकर राख हो गया । वही ग्रामीणों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया परंतु तब तक मंडई काफी जल चुकी थी । वहीं आरोपियों ने उन्हें गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी है । वही तहरीर मिलने के बाद बिलरियागंज थाने की पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button