Azamgarh News: बाबा काशी दास मंदिर में महामाया भक्ति जागरण का आयोजन हुआ संपन्न

बाबा काशी दास मंदिर में महामाया भक्ति जागरण का आयोजन हुआ संपन्न
रानी की सराय/आजमगढ़
रानी की सराय स्थित बाबा काशी दास मंदिर में बुधवार शाम महामाया भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम देर रात तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भक्तिमय माहौल में लीन रहे।
जागरण के दौरान कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। उन्होंने भक्तिपूर्ण गीतों पर ऐसा प्रदर्शन किया कि उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे। भक्तों ने कलाकारों के साथ भक्ति गानों पर नृत्य भी किया।
गायिका किरण तिवारी ‘नैना’ ने ‘निंदिया से मातल मैया खोलिदा तू अखियां हो माता’ देवी गीत पचरा की सुंदर प्रस्तुति दी। उन्होंने देवी गीत और भगवान भोलेनाथ के मनोहर गीत भी गाए। गायक राकेश तिवारी, विकास सिंह ‘विक्कू’ और अरुण सिंह ‘अनाड़ी’ सहित अन्य कलाकारों ने भी भक्ति गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह । आयोजकों ने इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच हलवे का प्रसाद भी वितरित किया गया।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह,अवनीश जायसवाल, सोनू वर्मा, चंदन वर्मा, प्रशांत मौर्य, संतोष मद्धेशिया, चंदन चौधरी, अतुल मद्धेशिया और लालू सेठ मौजूद रहे।



