Azamgarh News: नव दिवसीय हवन, पूजन व आरती की गयी*

*नव दिवसीय हवन, पूजन व आरती की गयी*
लालगंज ( आजमगढ़ ) चैत नवरात्र पर विकास खंड लालगंज के मई गांव स्थित आत्मअनुसंधान आश्रम परिसर मे महातत्वात्मिका मणीद्वीपेश्वरी राजराजेश्वरी का नव दिवसीय हवन, पूजन व आरती की गयी। रामनवमी के दिन हवन, पूजन ,पूर्णाहुति के उपरान्त आरती मे भक्तों ने डमरु , ढोल , घंटा घड़ियाल बजाते हुए परिक्रमा कर जयकारा लगाते रहे । जिससे आत्म अनुसंधान आश्रम परिसर गुन्जायमान रहा । इस अवसर पर दिवाकर राय , आचार्य सर्वेश , धन्जू , अजय , दुर्गविजय, निखिल , भोला , सुड्डू, बीएन सिंह , शरद सिंह, सन्तोष पाठक , नीरज सिंह , मुरारी , सुबेदार, आनन्द , ध्रुव सिंह , बलवत सिंह , जवाहिर , रामाशीष सिंह गुड्डू , पूर्व प्रधानाचार्य रामनयन सिंह , कृष्ण मुरारी , अरिमर्दन सिंह ,रमेश विश्वकर्मा , दयाराम , रामचेत सहित अन्य भक्तगण उपस्थित रहे ।



