Azamgarh News: सेंट्रल एकेडमी पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव, परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम हुआ सपन्न

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

सेंट्रल एकेडमी पब्लिक स्कूल मोईया मखदूम निजामाबाद के सेंट्रल पब्लिक स्कूल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आजमगढ़ के तत्वाधान में बच्चों के अधिकार विषयक जागरूकता कार्यक्रम एवं वार्षिक उत्सव एवं परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

प्रेम प्रकाश दुबे की रिपोर्ट

निजामाबाद आजमगढ़।सेंट्रल एकेडमी पब्लिक स्कूल मोईया मखदुमपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आजमगढ़ के तत्वाधान में बच्चों के अधिकार विषयक जागरूकता कार्यक्रम एवं वार्षिक उत्सव एवं परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम किया गया।इस अवसर पर बच्चों द्वारा मनमोहक देशप्रेम से ओत प्रोत और सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे रानी लक्ष्मी बाई,दंगल,गणेश बंदना,डांस आदि अनेकों कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसे देख बैठे लोग मंत्र मुग्ध हो गए और बच्चों को प्रोत्साहित कर लगातार तालियां बजाते रहेऔर उन्हें परिणाम के साथ पुरस्कार भी वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आजमगढ़ श्रीमती निकिता राजन के हाथों मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।बच्चों को परीक्षाफल प्रोफेसर के के सिंह पालीवाल के हाथों वितरित करवाया गया।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, तहसीलदार चमन सिंह, प्रोफेसर के के सिंह ,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेमा यादव आदि लोग उपस्थित रहे।अंत में स्कूल के डायरेक्टर राजीव श्रीवास्तव,प्रिंसिपल संगीता,प्रबंधक आशीष यादव ,अमरजीत शर्मा,प्रिंस यादव द्वारा आए हुए सभी आगंतुओं का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button