Azamgarh News: आजमगढ़ में अन्तरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय
आजमगढ़। जनपद के बरदह थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अन्तरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान, औजार, नगदी और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार 29 मार्च 2026 को वादी संतोष विन्द ने सूचना दी थी कि 28/29 मार्च की रात उसुरगांवा स्थित उनकी एजेंसी का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया। इस सूचना पर बरदह थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान 30 मार्च की तड़के पुलिस टीम ने बर्रा चौराहे पर संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच लोगों को रोका। तलाशी में उनके पास से चोरी का इन्वर्टर, स्टेप्लाइजर, बिजली के केबल, पायल और चोरी करने के औजार बरामद हुए। सभी आरोपियों को करीब 3:10 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दिन में रेकी कर रात में मकानों और दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करते थे। पहचान छिपाने के लिए दस्ताने, मास्क और गमछे का इस्तेमाल करते थे तथा मोबाइल फोन को एयरप्लेन मोड में रखते थे।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंजनी मौर्या, अभिषेक मौर्या, राजकुमार त्यागी, सुमित मौर्या और काजू पाल के रूप में हुई है, जो जौनपुर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button