Azamgarh News: शॉर्ट सर्किट से गेहूं के खेत में लगी आग, फसल जलकर राख*

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

*शॉर्ट सर्किट से गेहूं के खेत में लगी आग, फसल जलकर राख*
पवई (आजमगढ़) विकास खण्ड पवई के इमली महुआ गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब राम अचल गौतम व बेकारू गौतम पिता रामधूके गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। खेत के पास से गुजर रही बिजली के तार में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ।
ग्रामीणों के अनुसार, बिजली के तारों से चिंगारी निकलकर सूखी फसल पर गिर गई, जिससे देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवा के चलते आग तेजी से पूरे खेत में फैल गई और लगभग दस बिस्वा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button