Azamgarh News: सोशल मीडिया पर संविधान और दलित समाज को दी भद्दी

*सोशल मीडिया पर संविधान और दलित समाज को दी भद्दी गालियां, मुकदमा दर्ज* माहुल आजमगढ़)
थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर संविधान और दलित समाज के खिलाफ आपत्तिजनक व अभद्र टिप्पणियां करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अनीस निषाद पुत्र निवासी टैनी थाना पवई द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट से संविधान को लेकर अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए दलित समुदाय के प्रति भद्दी गालियां दी गईं, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया। आरोपी अनीश निषाद पेशे से ट्रक चालक है और वह इस समय मुंबई में है।
घटना की जानकारी मिलते ही सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कड़ी नाराजगी जताते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष पवई राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी प्राप्त हुई है आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।



