Azamgarh news :यातायात पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग के अंतर्गत65 वाहनों पर की प्रवर्तन कार्रवाई
यातायात पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग के अंतर्गत65 वाहनों पर की प्रवर्तन कार्रवाई

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के कुशल निर्देशन में आज बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा चलाए गए विशेष वाहन चेकिंग अभियान के अंतर्गत बागेश्वर चौराहा थाना कोतवाली, आजमगढ़ क्षेत्र में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात व प्रभारी निरीक्षक यातायात मय यातायात पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान अवैध रूप से लाल-नीली बत्ती लगे वाहन, पुलिस लिखे वाहन, उत्तर प्रदेश सरकार लिखे वाहन (बिना अधिकृत अधिकारी की उपस्थिति), काली फिल्म लगे वाहन एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 65 दोपहिया/चारपहिया वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तन की कार्रवाई की गई।
इनमें 08 काली फिल्म लगे वाहन, 17 फाल्टी नंबर प्लेट (नाम/जाति/धर्म/पद सूचक शब्द अंकित) वाले वाहन तथा 40 अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन शामिल हैं।
जनपद पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि यातायात नियमों का पालन करें तथा सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।



