Azamgarh news :जिला बदर आरोपी उत्तर प्रदेश गुंडा अधिनियम के तहत गिरफ्तार
जिला बदर आरोपी उत्तर प्रदेश गुंडा अधिनियम के तहत गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना जहानागंज पुलिस द्वारा उ0प्र0 गुण्डा अधिनियम के तहत निष्कासन आदेश का उल्लंघन करने वाले 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
जहानागंज थाना अंतर्गत बिरदईया खालसा निवासी वरुण कुमार गौतम पुत्र सन्तलाल राम निवासी के विरुद्ध पूर्व में थाना जहानागंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 185/23 एवं मु0अ0सं0 195/24 के अभियोगों में न्यायालय में विचारण प्रचलित है।
उक्त अभियोगों के दृष्टिगत माननीय अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन), आजमगढ़ द्वारा वाद सं0 3575/2025 धारा 3(1) उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 के अंतर्गत आदेश दिनांक 12.02.2026 द्वारा अभियुक्त को 02 माह की अवधि हेतु जनपद आजमगढ़ की सीमा से बाहर रहने हेतु निर्देशित किया गया था।
इसके बावजूद अभियुक्त द्वारा आदेश का उल्लंघन करते हुए जनपद सीमा के भीतर रहकर आमजन में भय का वातावरण उत्पन्न किया जा रहा था। दिनांक 01.04.2026 को उ0नि0 लवकुंश कुमार सोनकर मय हमराह कर्मचारीगण द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम कारीसाथ क्षेत्र से अभियुक्त वरुण कुमार गौतम को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना जहानागंज पर मु0अ0सं0 76/26 धारा 10 उ0प्र0 गुण्डा अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।



