Azamgarh news :नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर कर भागने का आरोपी भीमबर पुलिया से गिरफ्तार
नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर कर भागने का आरोपी भीमबर पुलिया से गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना बिलरियागंज पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 29.03.2026 को थाना बिलरियागंज क्षेत्र की एक महिला द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री (उम्र लगभग 17 वर्ष 6 माह) कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थी, जिसे रास्ते में अभियुक्त सहरेयार पुत्र शफकत निवासी मेहरा चाँदपट्टी थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ द्वारा बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले जाया गया।
इस संबंध में थाना बिलरियागंज पर मु0अ0सं0 75/2026 धारा 87/137(2) BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रारंभ की गई।
दिनांक 01.04.2026 को उ0नि0 गिरिजेश यादव मय हमराह कर्मचारीगण द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सहरेयार पुत्र शफकत को भीमबर पुलिया के पास से समय लगभग 10:25 बजे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।



