Azamgarh news :पुलिस की तत्परता से गायब मोटरसाइकिल हुई बरामद
पुलिस की तत्परता से गायब मोटरसाइकिल हुई बरामद

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
आजमगढ़ रोडवेज पुलिस चौकी की तत्परता से
आज दिनांक 01.04.2026 को अमित नामक व्यक्ति कचहरी परिसर में अपने कार्य से आए थे तथा अपनी मोटरसाइकिल बाहर खड़ी कर दी थी। वापस लौटने पर मोटरसाइकिल मौके पर नहीं मिली, जिसकी सूचना उन्होंने चौकी प्रभारी रोडवेज को दी।
सूचना प्राप्त होते ही चौकी प्रभारी रोडवेज द्वारा तत्काल सीसीटीवी फुटेज की सहायता से सक्रिय कार्यवाही करते हुए मोटरसाइकिल को सकुशल बरामद कर वाहन स्वामी को सुपुर्द किया गया।
वाहन स्वामी द्वारा आजमगढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही की सराहना की गई।
आजमगढ़ पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प



