Azamgarh News: सीएमओ के सख्त निर्देश का त्वरित असर ,24 घंटे में मंडलीय जिला कारागार में दिव्यांग बंदियों का परीक्षण शुरू, प्रमाणपत्र प्रक्रिया चालू

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

सीएमओ के सख्त निर्देश का त्वरित असर ,24 घंटे में मंडलीय जिला कारागार में दिव्यांग बंदियों का परीक्षण शुरू, प्रमाणपत्र प्रक्रिया चालू

आजमगढ़ मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा के निर्देशों के क्रम में मंडलीय जिला कारागार में दिव्यांग बंदियों के लिए त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दिव्यांग बोर्ड की टीम द्वारा बंदियों का चिकित्सीय परीक्षण किया गया तथा दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि बीते दिवस उनके द्वारा कारागार का नियमित निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता व्यवस्था एवं कैदियों के उपचार की स्थिति का जायजा लिया गया था, जिसके दौरान विशेष रूप से दिव्यांग बंदियों के प्रमाणपत्र बनाए जाने, शुगर एवं उच्च रक्तचाप से ग्रसित बंदियों की नियमित जांच, स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा कैदियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए नियमित काउंसिलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में आज विशेष मेडिकल टीम कारागार पहुंची और चिन्हित 8 दिव्यांग बंदियों में से 7 उपस्थित बंदियों का परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान एक बंदी का दिव्यांग प्रमाणपत्र मौके पर ही बनाए जाने की प्रक्रिया लगभग पूर्ण कर ली गई है जैसे ही आधार कार्ड उपलब्ध हो जायेगा उसका दिव्यांग सर्टिफिकेट जनरेट हो जायेगा । जबकि शेष 6 बंदियों में से एक को उच्च स्तरीय परीक्षण हेतु वाराणसी रेफर किया गया तथा अन्य बंदियों को मंडलीय स्तर पर परीक्षण एवं प्रमाणन के लिए संदर्भित किया गया है। साथ ही उनकी दिव्यांगता का आकलन करने एवं आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन करने की प्रक्रिया को भी प्रारंभ करा दिया गया है , ताकि पात्र बंदियों को शीघ्र प्रमाणपत्र उपलब्ध कराया जा सके और वे शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि कारागार में निरुद्ध बंदियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य से मौके पर ही परीक्षण एवं प्रमाणन की प्रक्रिया सुनिश्चित कराई जा रही है। इस दौरान कारागार प्रशासन द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया, जिससे पूरी प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button