Azamgarh News: राष्ट्रीय अध्यक्ष रालोद जयंत चौधरी के आजमगढ़ आगमन की तैयारियों को लेकर बैठक

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

राष्ट्रीय अध्यक्ष रालोद जयंत चौधरी के आजमगढ़ आगमन की तैयारियों को लेकर बैठक
दीदारगंज -आजमगढ़
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के अप्रैल माह में आजमगढ़ आगमन की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय लोकदल जिला कार्यालय आजमगढ़ निकट कलेक्ट्रेट में दोपहर को एक बजे पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष रालोद मोहम्मद महमूद खां की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन और आगामी विधानसभा चुनाव २०२७में पार्टी को एनडीए गठबंधन की तरफ से आजमगढ़ सदर, गोपालपुर तथा दीदारगंज विधानसभा सीट पर रालोद का प्रत्याशी मैदान में खड़ा करने पर भी बिचार विमर्श किया गया जिसको राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया जाएगा।इस अवसर पर धीरेंद्र प्रताप सिंह प्रदेश सचिव, राकेश कुमार सिंह, अशोक कुमार यादव, मोहम्मद सफदर खान,मनोज सिंह चंद्रवंशी, पतिराम,टीएन भारती,तेज बहादुर सिंह, चंद्र मोहन सिंह क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी क्षेत्र,मु०फिरोज अख्तर, बाबूराम यादव आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button