Azamgarh News:रेडहा पावर हाउस पर कल बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, ओवरहालिंग कार्य होगा

Azamgarh News:Electricity supply will be disrupted at Redha Power House tomorrow, overhauling work will be done.

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रेडहा पावर हाउस पर कल बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, ओवरहालिंग कार्य होगा

अहिरौला (आजमगढ़): क्षेत्र के रेडहा पावर हाउस से जुड़ी बिजली आपूर्ति कल निर्धारित समय के लिए बाधित रहेगी। पावर हाउस के एसडीओ महेश गुप्ता और जेई अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पावर हाउस पर आवश्यक मेंटेनेंस एवं मशीनों की ओवरहालिंग का कार्य किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह कार्य कल सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगा, जिसके चलते इस पावर हाउस से जुड़े लगभग सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग द्वारा उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे इस दौरान आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग बनाए रखें।

अधिकारियों के अनुसार, ओवरहालिंग के बाद बिजली आपूर्ति व्यवस्था और बेहतर एवं सुचारु हो सकेगी।

संपर्क के लिए:

एसडीओ महेश गुप्ता: 8135037886

जेई अनिल कुमार: 9415996205

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए खेद जताते हुए सहयोग की अपेक्षा की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button