Azamgarh news :आधार कार्ड टेंपरिंग कर दूसरे के स्थान पर परीक्षा में साल्वर बनकर परीक्षा देने वाली आरोपिता गिरफ्तार

आधार कार्ड टेंपरिंग कर दूसरे के स्थान पर परीक्षा में साल्वर बनकर परीक्षा देने वाली आरोपिता गिरफ्तार

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
जनपद आजमगढ़ में वर्ष 2025 में माध्यमिक शिक्षा परिषद उ0प्र0 प्रयागराज द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा को नकल विहीन बनाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 06.03.2025 को पण्डित कामता प्रसाद इंटर कॉलेज मुडहर ठेकमा में STF एवं थाना गम्भीरपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी की गई थी, जिसमें पाया गया कि वास्तविक परीक्षार्थियों के स्थान पर साल्वर आधार कार्ड में फोटो टैम्परिंग कर परीक्षा दे रहे थे। जांच में यह भी प्रकाश में आया कि विद्यालय के प्रबन्धक विजय तिवारी एवं प्रधानाचार्य बबिता तिवारी द्वारा परीक्षार्थियों से अवैध धनराशि लेकर इस कृत्य को अंजाम दिया जा रहा था। मौके से कई अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई थी, जबकि अन्य फरार हो गए थे। इस संबंध में थाना गम्भीरपुर पर मु0अ0सं0 71/2025 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस व 8, 9, 13(5) उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधनों का निवारण विधेयक 2024 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
विवेचना के दौरान अभियुक्ता रश्मी बिन्द पुत्री रामफेर बिन्द निवासी संदहा थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 04.04.2026 को उ0नि0 विपिन कुमार द्विवेदी मय हमराह पुलिस टीम द्वारा अभियुक्ता को उसके घर से समय करीब 10:30 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता को विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पूछताछ के दौरान अभियुक्ता द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते हुए अपनी गलती के लिए माफी मांगते हुए न्यायालय में अपना पक्ष रखने की बात कही है। अभियुक्ता का कोई पूर्व आपराधिक इतिहास नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button