Azamgarh news :रास्ते के विवाद मे जानलेवा हमले के दो आरोपी लाठी-डंडा व सरिया के साथ गिरफ्तार
रास्ते के विवाद मे जानलेवा हमले के दो आरोपी लाठी-डंडा व सरिया के साथ गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
दीदारगंज थाना अंतर्गत ग्राम करुई निवासी राम सिंह पुत्र स्व0 राम कुमार द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर विपक्षीगण द्वारा जान से मारने की नियत से मारपीट किए जाने के संबंध में थाना दीदारगंज पर मु0अ0सं0 45/26 धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया था, जिसमें विवेचना के दौरान धारा 109(1), 117(2), 3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। उक्त प्रकरण में अभियुक्त उमाकान्त राजभर व कैलाश राजभर फरार चल रहे थे।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह यादव मय हमराह पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान मुखबिर की सूचना पर करूई तिराहा के पास दबिश देकर अभियुक्तगण 1. उमाकान्त पुत्र मेवालाल उम्र करीब 28 वर्ष व 2. कैलाश पुत्र जियालाल उम्र करीब 52 वर्ष निवासीगण ग्राम करूई थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ को समय करीब 11:45 बजे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि दिनांक 06.03.2026 को रास्ते के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी, जिसमें उन्होंने राम सिंह व खड़क सिंह को जान से मारने की नियत से लाठी व सरिया से प्रहार किया था। घटना में दोनों पक्षों को चोटें आई थीं तथा दोनों पक्षों द्वारा मुकदमा पंजीकृत है।



