Azamgarh News: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रेरणा दिवस मनाया गया*

*राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रेरणा दिवस मनाया गया*

ठेकमा आजमगढ़

आजमगढ़: ठेकमा ब्लॉक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रेरणा दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरकार की योजनाओं के बारे में बताया गया और लाभार्थियों को समूह से जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य उद्देश्य यह था कि जितने भी लाभार्थी सरकार की योजना का लाभ ले रहे हैं, उनको समूह से जोड़ना अनिवार्य है ताकि उनको उसका लाभ और संयोजित तरीके से मिल सके। इस योजना के तहत कोटेदार से मिलकर इस कार्य को पूरा किया जायेगा।

इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी आईएसबी राजबहादुर पाल, ब्लॉक मिशन प्रबंधक अमित चतुर्वेदी, ब्लॉक प्रबंधक रोशन राम ,रानी मिश्रा,एवं सभी समूह सखी उपस्थित रहे। उन्होंने लाभार्थियों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी और उनको समूह से जोड़ने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button