Azamgarh News: प्राथमिक विद्यालय मुडहर पर चौपाल और वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम हुआ सपन्न

प्राथमिक विद्यालय मुडहर पर चौपाल और वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम हुआ सपन्न
दिनांक 7 अप्रैल 2026 को प्राथमिक विद्यालय मुड़हर, शिक्षा क्षेत्र ठेकमा में शिक्षा चौपाल और वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के साथ साथ स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य अमरनाथ राय एवं विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी ठेकमा अजय कुमार तिवारी रहे।संचालन प्रधानाध्यापक शशांक राय ने किया।मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य के द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बच्चों के द्वारा सरस्वती वंदना स्वागत गीत, सहित अनेकों शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत करके लोगो का मन मोहा।आज बच्चो का परीक्षाफल भी वितरित किया गया जिसमें प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पाए बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर जिलामंत्री जितेन्द्र कुमार राय, डायट मेंटर विनय शंकर आनन्द, मनोज राय,ए आर पी विमल राय, प्रज्ञा त्रिपाठी, अशोक कुमार,अश्वनी राय, अनुपमा राय,अलका राय,श्याम सुन्दर तिवारी, पवन राय, शैलेन्द्र उपाध्याय, मुनीलाल,नवनीत यादव ,संतोष यादव,अनूप मद्धेशिया, सरविंद, वीरेंद्र सरोज,अशोक मौर्य,अश्विनी सिंह ,मयंक राय,ओमप्रकाश यादव ,मनीष गुप्ता शिक्षक प्रतिनिधिगण, मुड़हर न्याय पंचायत के सभी शिक्षक साथी एवं अभिभावक एवं ठेकमा ब्लाक के अन्य सभी शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति रही ।विद्यालय के प्रधानाध्यापक शशांक राय ने आए हुए अतिथियों का विद्यालय परिवार की ओर से आभार प्रकट किया ।



