Azamgarh News: कोटेदार के यहां भौतिक सत्यापन, जांच में जुटी टीम*

*कोटेदार के यहां भौतिक सत्यापन, जांच में जुटी टीम*

ठेकमा आजमगढ़

आजमगढ़ विकासखंड ठेकमा के ग्राम पंचायत इसहाकपुर में अनीश अहमद कोटेदार के यहां ग्रामीणों की शिकायत पर भौतिक सत्यापन के लिए टीम पहुंची। मार्टिनगंज नायब तहसीलदार अरुण गौड़ ने गोदाम में खाद्यान्न की जांच की और स्टॉक रजिस्टर की भी जांच की।

ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि कोटेदार द्वारा खाद्यान्न का वितरण नहीं किया जा रहा है और स्टॉक में कमी है। जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जांच के बाद नायब तहसीलदार अरुण गौड़ ने बताया कि जांच में कुछ अनियमितताएं पाई गई हैं। उन्होंने कहा कि आगे की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।
ग्रामीणों ने जांच टीम का स्वागत किया और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अब उन्हें खाद्यान्न का वितरण सही तरीके से होगा।

मौके पर सप्लाई इंस्पेक्टर ठेकमा संतोष कुमार, सप्लाई इंस्पेक्टर मार्टिनगंज राजकमल राय, ब्लॉक इंजीनियर संतोष कुमार,बरदह थाने की पुलिस समेत समस्त ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button