Azamgarh News:अमर शहीद राजा जयलाल सिंह सौ सैया अस्पताल के जनरेटर में भीषण आग, प्रशासन ने किया बारीकी से निरीक्षण
Azamgarh News:A massive fire broke out in the generator of Amar Shaheed Raja Jailal Singh Sau Saiya Hospital, which was inspected by the administration.

अमर शहीद राजा जयलाल सिंह सौ सैया अस्पताल के जनरेटर में भीषण आग, प्रशासन ने किया बारीकी से निरीक्षण।
स्थानीय अमर शहीद राजा जयलाल सिंह सौ सैया अस्पताल में मंगलवार की देर रात अज्ञात कारणों से जनरेटर में भीषण आग लग गई, जिससे अस्पताल का मुख्य जनरेटर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बुधवार की सुबह जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासनिक अमला मुस्तैद नजर आया।
बुधवार सुबह उप जिलाधिकारी अभय राज पांडे , क्षेत्राधिकारी कौस्तुभ त्रिपाठी और अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी उमा सरन संयुक्त रूप से अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने जल चुके जनरेटर का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने उन लोगों के साहस की सराहना की, जिन्होंने अपनी सूझबूझ से आग पर काबू पाया और इसे अस्पताल की मुख्य इमारत तक फैलने से रोका।
निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बात करते हुए एसीएमओ ने बताया कि आग लगने की वजह से मुख्य जनरेटर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। उन्होंने कहा: जनरेटर पर स्थानीय लोगों और स्टाफ की मदद से आग पर काबू पा लिया गया जिसकी उन्होंने सराहना की
“जनरेटर के जलने की विस्तृत रिपोर्ट बनाकर शासन को भेज दी गई है और नए जनरेटर के लिए बजट की मांग की गई है। बहुत जल्द अस्पताल में नया बड़ा जनरेटर स्थापित कर दिया जाएगा।”अस्पताल में बिजली की आपूर्ति को लेकर प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मरीजों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए फिलहाल छोटे जनरेटर के माध्यम से वैकल्पिक बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि जल्द से जल्द बड़े जनरेटर की व्यवस्था कर बिजली व्यवस्था को पूरी तरह सुचारू कर दिया जाएगा।


