Azamgarh News:अवैध मेडिकल हाल पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, जांच में खुली कई खामियां

Administration takes strict action against illegal medical halls, investigation reveals several flaws

अवैध मेडिकल हाल पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, जांच में खुली कई खामियां

जहानागंज (आजमगढ़):

क्षेत्र के कोल्हूखोर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर बुधवार सुबह करीब 9 बजे प्रशासनिक टीम ने अचानक छापेमारी कर हड़कंप मचा दिया। एसडीएम सदर नरेंद्र कुमार गंगवार, सीओ आस्था जायसवाल, एसओ अतुल कुमार मिश्रा एवं ड्रग इंस्पेक्टर सीमा वर्मा की संयुक्त टीम ने सीएचसी प्रभारी कुशल नंदन के साथ गेट पर गोमती में चल रहे मेडिकल हाल की जांच की।

छापेमारी की भनक लगते ही मेडिकल हाल संचालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद अधिकारियों ने दुकान की गहन जांच-पड़ताल की। जांच के दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं, जिससे क्षेत्र में संचालित अन्य मेडिकल स्टोरों और पैथोलॉजी केंद्रों में भी खलबली मच गई।

ड्रग इंस्पेक्टर सीमा वर्मा ने बताया कि संदिग्ध गुणवत्ता की करीब 20 दवाएं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 8 हजार रुपये है, जांच के लिए जब्त की गई हैं। इन दवाओं को परीक्षण हेतु भेजा जाएगा और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद मामला संबंधित समिति के माध्यम से न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा, जिसके बाद नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई के बाद जहानागंज क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित मेडिकल हाल, पैथोलॉजी और छोटे अस्पतालों में हड़कंप की स्थिति बन गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र में कई मेडिकल संस्थान बिना मानक और अनुमति के संचालित हो रहे हैं, जिन पर अब प्रशासन की नजर टेढ़ी हो गई है

अधिकारियों ने साफ तौर पर कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही और अवैध संचालन किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे, जिससे आम जनता को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button