Azamgarh News: रेडहा पावर हाउस पर कल बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

अहिरौला (आजमगढ़)
रेडहा पावर हाउस पर कल बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
अहिरौला क्षेत्र के रेडहा पावर हाउस से जुड़ी बिजली आपूर्ति 12 अप्रैल 2026 (रविवार) को निर्धारित समय के लिए बाधित रहेगी। इस संबंध में पावर हाउस के एसडीओ महेश गुप्ता एवं जेई अनिल कुमार ने जानकारी दी है।
अधिकारियों के अनुसार, माहुल नगर पंचायत के लिए 33,000 लाइन अलग से खींचने का कार्य किया जा रहा है, जिसके चलते अहिरौला क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
समय: सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक अहिरौला एवं आसपास के इलाके प्रभावित रहेंगे ।
अधिकारियों ने बताया कि इस कार्य के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था और अधिक बेहतर एवं सुचारु हो सकेगी।
उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें और विभाग का सहयोग करें। असुविधा के लिए विभाग ने खेद भी जताया है। और अधिक जानकारी के लिए इन दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते है ।
एसडीओ महेश गुप्ता: 8135037886
जेई अनिल कुमार: 9415996205

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button