Azamgarh News: आयुष इंटरनेशनल चिल्ड्रेन स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न,

आयुष इंटरनेशनल चिल्ड्रेन स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न,
10+2 CBSE मान्यता की घोषणा से बढ़ी खुशियां
जहानागंज (आजमगढ़):
क्षेत्र के गोड़सर स्थित आयुष इंटरनेशनल चिल्ड्रेन स्कूल में शनिवार को वार्षिकोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह एवं गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक श्री आनंद कुमार चौबे जी द्वारा माँ सरस्वती के श्रीचरणों में पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया। बच्चों ने नृत्य, गीत, नाटक एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विशेष रूप से नशा निषेध विषय पर आधारित नाटक ने दर्शकों को गहरी प्रेरणा देते हुए समाज को एक सशक्त एवं सकारात्मक संदेश दिया।
कार्यक्रम की गरिमा उस समय और बढ़ गई जब विद्यालय के प्रबंधक आनंद कुमार चौबे जी ने यह घोषणा की कि विद्यालय को अब 10+2 स्तर तक CBSE बोर्ड की मान्यता प्राप्त हो गई है। इस मान्यता के अंतर्गत बायोलॉजी, गणित, कॉमर्स एवं आर्ट्स जैसे सभी प्रमुख संकाय शामिल हैं। यह उपलब्धि विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत गौरव एवं खुशी का विषय बनी रही।
विद्यालय में छात्रों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। यहाँ बायोलॉजी, गणित, कंप्यूटर एवं केमिस्ट्री की सुसज्जित प्रयोगशालाएं उपलब्ध हैं। साथ ही एक समृद्ध पुस्तकालय भी स्थापित है, जहाँ छात्रों को विभिन्न ज्ञानवर्धक पुस्तकों के माध्यम से अतिरिक्त अध्ययन का अवसर प्रदान किया जाता है।
विद्यालय प्रबंधक का उद्देश्य केवल शैक्षणिक ज्ञान प्रदान करना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के नैतिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास पर भी विशेष बल देना है। यहाँ अनुशासन, संस्कार एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को प्राथमिकता दी जाती है, जिससे छात्र-छात्राएं एक उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर हो सकें।
कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय सिंह द्वारा किया गया। अंत में विद्यालय परिवार ने समस्त अभिभावकों, अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्टता की ओर अग्रसर रहने का संकल्प व्यक्त किया। इस मौके पर डॉ विजय बहादुर चौधरी शनी सिंह अजय प्रताप यादव विशाल शर्मा यशवीर सिंह छवि राय विपुल सिंह सहित आदि लोग

उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button