जंगीपुर में तेज हुई सियासी हलचल, जय नाथ सिंह के नेतृत्व में बीजेपी का अभियान रफ्तार पर
सुती विधानसभा में बीजेपी की रणनीति को गति दे रहे जय नाथ सिंह, अभियान हुआ तेज

जंगीपुर के सुती विधानसभा क्षेत्र में हाल के दिनों में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी से जुड़े वरिष्ठ नेता और आजमगढ़ के पूर्व जिला अध्यक्ष जय नाथ सिंह ने क्षेत्र में डेरा डालकर लगातार कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कीं।इन बैठकों में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। चर्चा का मुख्य विषय पश्चिम बंगाल की वर्तमान स्थिति, खासकर कानून-व्यवस्था और आगामी चुनावी रणनीति रहा।बैठक में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता व्यक्त की और इसे सुधारने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही, क्षेत्र के विकास, सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर भी चर्चा की गई।सूत्रों के अनुसार, पार्टी कार्यकर्ता आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए जनसंपर्क अभियान को और तेज करने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। विभिन्न स्तरों पर बैठकें आयोजित कर संगठन को मजबूत करने और मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास जारी है।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पश्चिम बंगाल में आगामी चुनावों को लेकर सभी दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं, जिससे क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियाँ और तेज होने की संभावना है,



