युद्ध की आग में झुलसा पिस्ता… तेल के बाद हुआ सबसे महंगा ड्राई फ्रूट, 8 साल पुराने रिकॉर्ड टूटे
Pistachios, scorched by war, become the most expensive dry fruit after oil, breaking 8-year-old records.

Iran-US Conflict: ईरान-अमेरिका संघर्ष के कारण पिस्ते की कीमतें 8 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं, जिससे वैश्विक आपूर्ति बाधित हुई है।_
ईरान-अमेरिका मिलकर करते हैं 80% निर्यात
ईरान में चल रहे संघर्ष के कारण पूरी दुनिया में यह महंगा मिल रहा है। दरअसल, ईरान और अमेरिका मिलकर दुनिया की लगभग 80% पिस्ता आपूर्ति पूरी करते हैं, जिसमें अमेरिका सबसे बड़ा उत्पादक है। ईरान पर हुए हमले ने पिस्ता के बाजार का समीकरण ही बदल दिया है।
सप्लाई चेन में आई रुकावटों और दुबई चॉकलेट का असर
ब्लूमबर्ग के अनुसार, साल 2023 के आखिर से ही पिस्ता की कीमतें लगभग 30% बढ़ चुकी थीं। इसी दौरान वायरल दुबई चॉकलेट का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला था। ब्लूमबर्ग ने आगे बताया कि सप्लाई चेन में आई रुकावटों के कारण मार्च में पिस्ता की कीमतें अचानक से बढ़कर $4.57 (लगभग ₹430.52) प्रति पाउंड तक पहुंच गई, जो मई 2018 के बाद से अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है।



