Azamgarh News: छाया दिनेश जन सेवा इंटर कॉलेज में मेधावियों का सम्मान: अंजली व मुस्कान को बैग देकर किया पुरस्कृत*

*छाया दिनेश जन सेवा इंटर कॉलेज में मेधावियों का सम्मान: अंजली व मुस्कान को बैग देकर किया पुरस्कृत*
*आजमगढ़/ठेकमा:* अल्लीपुर भीरा स्थित छाया दिनेश जन सेवा इंटर कॉलेज में बुधवार को मेधावी छात्राओं के सम्मान में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में कक्षा 12वीं की छात्रा अंजली यादव पुत्री रमेश यादव को 75% अंक प्राप्त करने पर तथा हाईस्कूल में 88.5% अंक लाने वाली मुस्कान सिंह पुत्री विंध्यवासिनी सिंह को माला पहनाकर पुरस्कार स्वरूप बैग देकर सम्मानित किया गया।
प्रबंधक छाया दीक्षित ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को मंच देना है। प्रधानाचार्य अनुपम श्रीवास्तव ने दोनों छात्राओं की मेहनत की सराहना करते हुए अन्य बच्चों को उनसे प्रेरणा लेने को कहा।
स अवसर पर ओमप्रकाश तिवारी, विपिन राय, विजय कुमार, विकास यादव, शिवम राय, वंदना चतुर्वेदी, श्रद्धा उपाध्याय, प्रियंका राय, शिल्पी राय, सुनीता यादव, सपना तिवारी, अनामिका अग्रहरि, रोशनी सिंह सहित विद्यालय परिवार, अभिभावक व बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।



