AZAMGARH News:वीर सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, आम जनता पार्टी सोशलिस्ट ने भरी हुंकार

Azamgarh news: A huge crowd gathered on the birth anniversary of the brave emperor Prithviraj Chauhan, Aam Janata Party Socialist raised its voice.

आजमगढ़। वीरता, शौर्य और राष्ट्रभक्ति के अद्वितीय प्रतीक, अंतिम हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जन्म जयंती के पावन अवसर पर जनपद में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। आम जनता पार्टी (सोशलिस्ट) के तत्वाधान में कलेक्ट्री कचहरी स्थित नेहरू हॉल में आयोजित इस विशाल जयंती समारोह में हजारों की संख्या में समाज के लोगों और राष्ट्रभक्तों ने हिस्सा लिया।जहां कार्यक्रम का सफल आयोजन मेजर सुरेश सिंह चौहान द्वारा किया गया, जबकि अध्यक्षता आजमगढ़ के जिला अध्यक्ष अनिल चौहान ने की। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष धर्मराज चौहान और विशिष्ट अतिथि के रूप में एड. राजेश सिंह चौहान और कमलेश सिंह कुशवाहा ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। लोकतंत्र की लड़ाई से वापस लाएंगे खोया हुआ सम्मान” मुख्य अतिथि धर्मराज चौहान ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान ने तीर-कमान के बल पर सत्ता और शासन को सुदृढ़ किया था, लेकिन यह विडंबना है कि आज उनके वंशज लोकतंत्र में उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। आम जनता पार्टी (सोशलिस्ट) का संकल्प समाज के हर व्यक्ति को मुख्यधारा में वापस लाना और उन्हें उनका हक दिलाना है।इस अवसर पर राजनीतिक हलचल भी देखने को मिली। शेखर चौहान ने जनवादी पार्टी का दामन छोड़ आम जनता पार्टी (सोशलिस्ट) की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें पार्टी की टोपी, गमछा और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। समारोह की सबसे खास बात महिलाओं की भारी उपस्थिति रही। खचाखच भरे नेहरू हॉल में ‘आधी आबादी’ के उत्साह को देखकर पार्टी पदाधिकारी गदगद नजर आए। सम्मान स्वरूप पदाधिकारियों ने महिलाओं को शॉल भेंटकर आभार प्रकट किया। हजारों की संख्या में आए चौहान समाज के लोगों ने अपने पूर्वज सम्राट पृथ्वीराज चौहान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। पूरा परिसर “सम्राट पृथ्वीराज चौहान अमर रहें” के नारों से गूंज उठा। इस आयोजन ने न केवल समाज की एकजुटता दिखाई, बल्कि आगामी राजनीतिक दिशा की ओर भी संकेत किया।इस दौरान प्रदेश सचिव मो. एस. एस. अली, जिलाध्यक्ष मनोज चौहान, राजकुमार चौहान प्रदेश उपाध्यक्ष, लालबहादुर चौहान जिला अध्यक्ष, सत्यदेव प्रजापति, रामटहल चौहान, भूपेंद्र गोंड, टिल्लू चौहान और जयप्रताप चौहान सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button