Azamgarh News:भासपा द्वारा चौपाल का किया गया आयोजन

आजमगढ़ दीदारगंज विधान सभा क्षेत्र कुम्भ गांव में बुधवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी कार्यकताओं पदाधिकारियों की मौजूदगी जन चौपाल का आयोजन राष्ट्रीय महासचिव व्यापार प्रकोष्ठ एवं दीदारगंज विधान सभा प्रभारी शैलेंद्र सिंह गुडु की अध्यक्षता में किया गया पार्टी कार्यकताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया
जन चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि शैलेंद्र सिंह गुडु ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारी एक जुट होकर पार्टी की नीतियों को गांव गांव जा कर लोगो से प्रसार प्रचार करते हुए जोड़ने का कार्य करे पार्टी की नीतियों से प्रभावित एवं विश्वाश जताते हुए लोग जुड़ रहे है उन्होंने ने कहा कि आगामी 29 नवम्बर दिन रविवार को जिला मुख्यालय पर आरटीआई मैदान में आयोजित होने वाले सामाजिक समरसता महारैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता कमर कस कर प्रसार प्रचार करते हुए लोगो को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार में कैबिनेट पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के निर्देश पर पार्टी के संगठन को मजबूत करने का प्रयास कर रहे है महारैली में पार्टी शीर्ष नेतृत्व के अलावा एनडीए गठबधन शीर्ष नेतृत्व को पार्टी द्वारा नियंत्रण दिया गया है इस दौरान प्रहलाद राजभर गोपाल सोनी रमेश राजभर शिवपूजन राजभर अनीता राजभर मंगला प्रसाद दुबे धनंजय सिंह विकाश सिंह दिनेश बिंद बाके बिंद मुना बिंद सुशील सिंह सोनू राय समेत आदि लोग मौजूद रहे । इसी क्रम में जगदीशपुर लल्लूगंज सोहवली जेठहरी बस्ती कपूरी समेत विधान सभा क्षेत्र कई गांव में जन चौपाल बैठक के आयोजन में भाग लिया ।।



