AZAMGARH News:कार्यभार संभालते ही नए थाना अध्यक्ष ने बाजार का किया फ्लैग मार्च
Azamgarh news: As soon as he took charge, the new police station chief conducted a flag march in the market.

रिपोर्टर रोशन लाल
बिलरियागंज आजमगढ़
बिलरियागंज/ आजमगढ़ :स्थानीय थाने पर आए हुए नए थाना अध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने कार्यभार संभालते ही बृहस्पतिवार की शाम बिलरियागंज मार्केट में फ्लैग मार्च कर व्यापारियों और आम जनता को यह संदेश दिया कि बाजार के अंदर शांति व्यवस्था बनाए रखें और यदि किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न होती है इसकी सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें जिससे समय से पहले शांतिपूर्वक हल किया जा सके और शांति बनी रहे तथा आम जनता भी चैन की नीद सो सके उन्होंने अपराधियों को भी हिदायत दिया कि या तो बिलरियागंज थाना क्षेत्र छोड़ दें या तो सुधर जाए क्योंकि पकड़े जाने पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी इसके जिम्मेदार अपराधी और गलती करने वाले खुद होंगे।



