DPIFF के MD अनिल मिश्रा की रूस के ट्रेड कमिश्नर टिम्मी मेहता से अहम मुलाकात

भारत-रूस संबंधों को नई दिशा: DPIFF प्रतिनिधिमंडल की विशेष भेंट

मुंबई में आज सांस्कृतिक और वैश्विक सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक मुलाकात देखने को मिली, जब दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (DPIFF) के प्रबंध निदेशक अनिल मिश्रा ने भारत के रूस में ट्रेड कमिश्नर हरविंदर पाल “टिम्मी” मेहता से शिष्टाचार भेंट की।यह मुलाकात केवल औपचारिक नहीं थी, बल्कि भारत की सांस्कृतिक शक्ति और वैश्विक पहचान को और सशक्त बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है। हरविंदर पाल “टिम्मी” मेहता, जिन्हें एक सच्चे राष्ट्रीय हीरो और ग्लोबल इंडियन के रूप में जाना जाता है, ने अपने अनुभव और दृष्टिकोण से भारतीय प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।अनिल मिश्रा ने इस अवसर पर मेहता जी के मार्गदर्शन और आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार की मुलाकातें भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक एवं व्यापारिक संबंधों को और मजबूती प्रदान करती हैं।इस दौरान प्रतिष्ठित उद्योगपति परविन पटेल से मुलाकात भी बेहद सुखद और उत्साहवर्धक रही। उनकी उपस्थिति ने इस संवाद को और अधिक सार्थक बना दिया।यह मुलाकात इस बात का प्रमाण है कि भारतीय नेतृत्व और रचनात्मकता आज वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रही है। DPIFF जैसे मंचों के माध्यम से भारत की सॉफ्ट पावर लगातार बढ़ रही है और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय क्षितिज पर और अधिक चमक रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button