जबलपुर में अवैध कार्बाइड गन और कैल्शियम कार्बाइड के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामग्री जब्त
Three accused arrested with illegal carbide guns and calcium carbide in Jabalpur, huge quantity of material seized

एडिशनल एसपी जितेन सिंह ने बताया
क्राईम ब्रांच और थाना कुण्डम तथा मदनमहल की संयुक्त टीम ने जिला दण्डाधिकारी के आदेश का उल्लंघन कर प्रतिबंधित कार्बाइड गन का अवैध निर्माण, विक्रय और भंडारण करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 39 किलो 500 ग्राम कैल्शियम कार्बाइड, 14 नग कार्बाइड गन, 7 सर्किट और 7 प्लास्टिक के पाइप सहित अन्य निर्माण सामग्री जब्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देशन में की गई है।
कुण्डम और मदनमहल थाना क्षेत्रों में मुखबिर की सूचना पर की गई इस दबिश के दौरान बघराजी से दशरथ बड़गैइया और चित्रांश साहू को कार्बाइड गन व संबंधित उपकरणों के साथ पकड़ा गया, जबकि माढ़ोताल निवासी विजय साहू की दुकान से 28 किलो कैल्शियम कार्बाइड बरामद हुआ। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की सुसंगत धाराओं एवं विस्फोटक अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
बाइट जितेंद्र सिंह एडिशनल एसपी क्राइम
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



