AZAMGARH News:श्रमिक मजदूर दिवस का समारोह का हुआ आयोजन

Azamgarh news: Labor Day celebrations were organized.

आजमगढ़। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिक सम्मान समारोह का आयोजन किया प्रथम कार्यक्रम सिधारी पुल के पास बने श्रमिक विश्रामगृह मे आयोजित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव एवं जिला प्रभारी राजेश विश्वकर्मा राज एव संचालन कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष बालचंद जैसवारा ने किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश संयोजक एवं प्रदेशध्यक्ष शिवमोहन शिल्पकार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामाजिक गतिविधियों में और युग के परिवर्तन में सबसे बड़ी अगर किसी की भूमिका है तो इन श्रमिकों भाईयों का है आज जो अपने हक अधिकारों से वंचित है मजदूर को मजबूर करने का काम पूंजीवादी व्यवस्था कर रही है जो सामाजिक आर्थिक मानसिक उत्पीड़न के समान है आज इस विश्रामगृह अवैध कब्जो से मुक्त कराया गया है और यहां यह आशा की गई है कि आगे यहां पर कोई कब्जा नहीं हो इसकी साफ सफाई रोज होनी चाहिए ताकि यहां पर श्रमिक बैठकर अपने दिनचर्या और अपने हक अधिकारों की बात कर सके इसी क्रम में कलेक्ट्री कचहरी स्थित पार्टी कार्यालय के नीचे श्रमिकों को सम्मानित किया गया साथ ही साथ आजमगढ़ के शहर के तकिया मोहल्ला में स्थित चकला के अंदर स्वर्गीय कामरेड कतवारू राम गोड के आवास पर अतिथि के रूप में बुलाया गया था वहां पर भी मजदूरों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया और उनके हक अधिकारों की चर्चा की गई यह संकल्प लिया गया कि आने वाले अगला मजदूर दिवस से पूर्व तमाम परिवर्तन और मजदूरों के हक अधिकारों की लड़ाई को मजबूती के साथ लड़कर उन्हें दिलाई जाएगी नोएडा के अंदर जो चार सौ मजदूरों कोअवैध रूप से बंद किया गया है उसे तत्काल रिहा करते हुए उनके हक अधिकारों को देने का काम सरकार करें देश में 1989 की बीपी सिंह के सरकार में स्व रामविलास पासवान जी प्रथम बार देश के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री श्रम विभाग के बने थे उनके द्वारा तमाम योजनाओं को मजदूरों के लिए समर्पित किया गया जो अभी तक पूर्ण रूप से लागू नहीं हो पाया है राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी उत्तर प्रदेश एवं केंद्र सरकार से मांग करती है जो श्रमिकों का हक अधिकार है उसको तत्परता से लागू करने का काम सरकार करें जिस दिन मजदूर आंदोलनकारी हो जाएगा जो तमाम योजनाएं और जो लोग पूंजीवादी व्यवस्था के ऊपर कूद रहे हैं उनको धरातल पाना पड़ जाएगा अपने पेट की भूख को खामोश करते हुए भी यह मजदूर लोगों के भवनों आदि निर्माण कार्यों को सुचारू रूप से करते हैं जिसे न्याय न मिल पाए तो इस देश का दुर्भाग्यपूर्ण है जो अपने माटी और मानवता को ना समझ पाए वह सरकार निकम्मी होगी उनकी हक अधिकारों की लड़ाई अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस जी एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रिंस राज पासवान के नेतृत्व में लड़ी जाएगी और उनका हक अधिकार को दिलवाया जाएगा मजदूर दिवस के अवसर पर 300 सौ श्रमिकों को अंगवस्त्र एवं भगवान विश्वकर्मा के साथ भारत रत्न बौद्ध सत्य डॉ भीमराव अंबेडकर साहब के चित्रों को देकर सम्मान किया गया!कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण सर्वश्री प्रदेश सचिव रामसागर चौहान, डॉ राम रतन गौतम, ताज आदमी, कैलाश गोड, मुरली, मीडिया प्रभारी अमित गौतम, लव कुश राजभर, पवन शर्मा, नामी चिरैयाकोट वादी, पिंटू आदि समेत हजारों हजार की संख्या में लोग शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button