AZAMGARH News:सुरक्षा की गुहार: पीड़ित परिवार ने पुलिस से लगाई न्याय की आस

Azamgarh news: Plea for security: Victim's family hopes for justice from the police

मेहनगर थाना क्षेत्र के खंडनपुर (ग्राम खड़गपुर) में एक व्यक्ति द्वारा गाली-गलौज, धमकी और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित उमेश दुबे पुत्र स्व. विभुवन दुबे ने पुलिस से शिकायत कर सुरक्षा की मांग की है।प्रार्थना पत्र के अनुसार, विपक्षी इंद्रजीत मौर्य उर्फ बकाटू, दिनेश दुबे, रीता दुबे और आकांक्षा दुबे पर आरोप है कि वे आए दिन परिवार के लोगों को गाली देते हैं और जमीन विवाद को लेकर झगड़ा करते हैं। पीड़ित पक्ष का कहना है कि परिवार का बंटवारा पहले ही हो चुका है, फिर भी विवाद जारी है।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि विरोध करने पर दिनेश दुबे कथित तौर पर  धमकी देता है और जान से मारने की धमकी देता है, जिससे परिवार भयभीत है।पीड़ित का कहना है कि पूर्व में सिंहपुर चौकी पर पंचायत के दौरान समस्या समाधान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे पूरा परिवार दहशत में है.उमेश दुबे ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button