Azamgarh news :विद्यालय के मेधावी छात्रों ने मचाई धूम विद्यालय ने किया सम्मानित
विद्यालय के मेधावी छात्रों ने मचाई धूम विद्यालय ने किया सम्मानित

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित परीक्षा फल 2026 में नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिकरौरा सगड़ी आजमगढ़ के छात्रों ने अच्छा अंक हासिल करते हुए जहां परिवार का सम्मान बढ़ाया वहीं विद्यालय का नाम भी रोशन किया l
विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार गौतम ने बताया की विद्यालय की टॉप 3 छात्राओं ने अपने व अपने परिवार के साथ ही विद्यालय का नाम भी रोशन किया है इसलिए विद्यालय परिवार टॉप 3 छात्रों को सम्मानित कर रहा है व उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है l विद्यालय की छात्रा साक्षी यादव ने 600 में से 547 अंक 92 % रिजल्ट के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया तो वहीं दीपशिखा में 534 अंक हासिल करते हुए 89% तथा वैशाली सिम में 531 अंक लेकर 88.5 % रिजल्ट के साथ तीसरे स्थान पर रही l
इन छात्रों के प्रदर्शन से विद्यालय में खुशी का माहौल है इसलिए विद्यालय परिवार इन छात्रों का सम्मान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है l इस अवसर पर विद्यालय के संजय सिंह, ओंकार, बबलू, राजेश पाल, पवन तथा ममता सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे l



